छेनागाड़ आपदा में लापता हुए 9 लोगों में से 7 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। जिनमें से दो शव बीते शुक्रवार को बरामद हुए और पांच आज शनिवार को मिले..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 7 remains recovered so far from Chhenagad disaster
रुद्रप्रयाग: छेनागाड़ क्षेत्र में आई विनाशकारी आपदा के दो महीने बाद आज 25 अक्टूबर को सर्च अभियान के दौरान मलबे से 5 शव बरामद हुए हैं। आपदा में लापता हुए 9 व्यक्तियों में से 7 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा अब दो लापता लोगों की खोज तेजी से की जा रही है।
7 remains recovered so far from Chhenagad disaster
गौरतलब हो कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र में बीते 28 और 29 अगस्त के बीच की रात बादल फटने से छेनागाड़ बाजार पूरी तरह नष्ट हो गया था। इस आपदा में कई मकान, दुकानें और पशु बह गए थे, और कई लोग भो मलबे में दब गए थे। छेनागाड़ बाजार का लगभग पूरा अस्तित्व मिट्टी और विशाल पत्थरों के नीचे दब गया था। इस आपदा में कई आवासीय मकान और मवेशी भी बह गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र खंडहर में बदल गया था। इस आपदा में कुल 9 लोग मलबे में दब गए थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।
5 शव आज हुए बरामद
लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ की टीम प्रशासन के निर्देश पर लगातार मलबा हटाने का कार्य कर रही थी। मौसम में सुधार होने के बाद खुदाई की रफ्तार तेज़ की गई। बीते 24 अक्टूबर को खुदाई के दौरान बड़े पत्थरों के नीचे दो शव दिखाई दिए। सावधानी पूर्वक पत्थर तोड़कर मलबा हटाया गया और दोनों शवों को बाहर निकाला गया। उसके बाद आज 25 अक्टूबर को भी छेनागाड़ क्षेत्र सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने 5 अन्य शवों/अवशेषों को बरामद किया है, जिनकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं बीते 24 अक्टूबर को बरामद किए गए शवों में से एक की पहचान कुलदीप सिंह (उम्र 24 वर्ष), पुत्र बीरबल सिंह, निवासी उछोला भोर (रुद्रप्रयाग) के रूप में हुई है। दूसरे शव का केवल पैर मिलने के कारण उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। डीएनए परीक्षण और अन्य वैज्ञानिक तरीकों से शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक छेनागाड़ क्षेत्र से 7 लोगों के अवशेष बरामद हो चुके हैं। आपदा में लापता 2 लोग अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। इस स्थान पर बाकी दो शवों के मिलने की संभावना है। आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और खुदाई का काम युद्ध स्तर पर जारी है।