देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे से फ्लाइट्स के नए विंटर शेड्यूल में कुल 23 उड़ानों को मंजूरी मिली है। ये नया विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 के आखिर तक लागू होगा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Winter schedule of flights from Jolly Grant Airport
देहरादून: देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से फ्लाइट्स के लिए नया विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। बीते रविवार 26 अक्टूबर से यह नया विंटर शेड्यूल शुरू हो गया है, ये शेड्यूल 26 अक्टूबर 2025 से 2026 में मार्च महीने के आखिर तक के लिए लागू किया गया है।
Winter schedule of 23 flights from Jolly Grant Airport
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट्स के नए विंटर शेड्यूल में कुल 23 उड़ानों को मंजूरी दी है। जिसमें से विमानन कंपनी इंडिगो (Indigo) को सबसे अधिक 18 उड़ानों को संचालित करने की मंजूरी दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि इस विंटर देहरादून एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, कुल्लू मनाली, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ, जयपुर के लिए विमान उड़ान भरेंगे। इसमें इंडिगो की सर्वाधिक 16 फ्लाइट, एअर इंडिया की 4 फ्लाइट, एलाइंस एअर की 2 फ्लाइट और एअर इंडिया एक्सप्रेस की 1 फ्लाइट शामिल है।
-
इंडिगो का विंटर शेड्यूल
Image: Indigo winter schedule
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंडिगो कंपनी के सर्वाधिक विमान उड़ान भरेंगे।
-
एअर इंडिया का शेड्यूल
Image: air india schedule
एअर इंडिया की 4 फ्लाइट को मंजूरी दी मिली है।
-
एलायंस एयर फ्लाइट
Image: Alliance Air Flight schedule
देहरादून एयरपोर्ट से एलाइंस एअर की 2 फ्लाइट उड़ान भरेंगी।
-
एअर इंडिया एक्सप्रेस शेड्यूल
Image: air india express schedule
देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विंटर शेड्यूल में एअर इंडिया एक्सप्रेस की केवल एक ही फ्लाइट को मंजूरी मिली है।