उत्तराखंड: अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर शुरू, यहां करें रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सरकार द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है..
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Agniveer Training Camp: Free training camp started for Agniveer candidates
Image: Free training camp started for Agniveer candidates

चम्पावत: उत्तराखंड सरकार ने भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सराहनीय पहल की है। राज्य में अग्निवीर अभ्यर्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

Free training camp started for Agniveer candidates

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन चम्पावत जिले के टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। यहां विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को दो सत्रों — सुबह और शाम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टेडियम पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। निशुल्क प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी "Fit Uttarakhand" एप डाउनलोड कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे स्टेडियम में खुद जाकर ऑफलाइन पंजीकरण भी करा सकते हैं।

शारीरिक दक्षता,अनुशासन और मार्गदर्शन

इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में तीन बिंदु (शारीरिक दक्षता (Physical Fitness),अनुशासन (Discipline) और मार्गदर्शन (Guidance)) शामिल हैं। प्रशिक्षकों द्वारा दौड़, लंबी कूद, रस्सी चढ़ाई और अन्य फिजिकल एक्टिविटीज के माध्यम से अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाया जाएगा। सेना में भर्ती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अनुशासन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा विशेषज्ञ प्रशिक्षक अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और रणनीतियां भी बताएंगे। इस नि:शुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती हेतु तैयार करना और उनकी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को मजबूत करना है।

इस मौके का लाभ उठाएं युवा

जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने युवाओं को इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा यह योजना पूरी तरह निःशुल्क है और उत्तराखंड सरकार की ओर से युवाओं के भविष्य और राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शुल्क प्रशिक्षण शिविर की पहल फिलहाल चंपावत जिले में शुरू की गई है और आगे इसे अन्य जिलों तक भी विस्तारित किए जाने की योजना है।