गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की साइकिल एक विशेष समुदाय के आदमी से टकरा जाने पर उसने बच्ची को बुरी तरह थप्पड़ मार दिए।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Ikram beats a girl after slightly hit by bicycle
रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की साइकिल एक विशेष समुदाय के आदमी से टकरा जाने पर उसने बच्ची को बुरी तरह थप्पड़ मार दिए। इस घटना के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। पुलिस ने इस मामले तीन लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। इस घटना का विडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।
Ikram beats a girl after slightly hit by bicycle
जानकारी के अनुसार रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के तेलीवाला गांव में एक बच्ची साइकिल से अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान उसकी साइकिल पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद इकराम से टकरा गई। इतनी सी बात पर इकराम ने गुस्से में आकर बच्ची को लगातार कई थप्पड़ मार दिए। जिसके बाद बच्ची रोती हुई डरी-सहमी सी भागते हुए अपने घर पहुंची। परिजनों ने उसके चेहरे पर थप्पड़ के निशान का कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। परिजनों ने पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें साफ दिखाई दिया कि मोहम्मद इकराम बच्ची के गाल पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारता नजर आ रहा है। जबकि मोहम्मद इकराम का ध्यान सड़क पर चलते समय फोन चलाने पर था। यह फुटेज सामने आते ही मामला गरमा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आकर भिड़ गए।
दो पक्षों में चले जमकर लाठी-डंडे
मामला इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दर्जनों लोग एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मोहम्मद इकराम, मोहम्मद आरिफ और शरियत को गिरफ्तार कर शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। SP ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिलने के बावजूद पुलिस ने वीडियो के आधार पर तुरंत एक्शन लिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई है।" मासूम बच्ची के साथ मारपीट करने के आरोप में मोहम्मद इकराम को हवालात भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।