उत्तराखंड: फर्जी डोमिसाइल बांटकर डेमोग्राफी बदलने की साजिश, पकड़े गए 3 सरकारी कर्मचारी

ये गिरोह सरकारी पदों का दुरुपयोग कर आधार कार्ड, विवाह प्रमाणपत्र और बिजली बिल जैसे दस्तावेज़ों में हेरफेर कर फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाता था।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Conspiracy to change demography: Conspiracy to change demography with fake domicile
Image: Conspiracy to change demography with fake domicile

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र में डेमोग्राफिक चेंज होने से जुड़ी आशंकाओं के संदर्भ में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद यह जानकारी मिली कि ये गतिविधियाँ संगठित रूप से की जा रही थी। इस गिरोह का मुख्य आरोपी फैजान तहसील में अरायजनवीस के पद पर कार्यरत है।

Conspiracy to change demography with fake domicile

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र डेमोग्राफिक परिवर्तन से जुड़ी चिंताओं के केंद्र में रहा है। पुलिस ने हाल में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, वे तीनों एक सुव्यवस्थित गिरोह का हिस्सा हैं, जो सरकारी दस्तावेज़ों का दुरुपयोग कर फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कर रहा था। ये गिरोह आधार कार्ड, विवाह प्रमाणपत्र और बिजली बिल जैसे दस्तावेज़ों में हेरफेर कर फर्जी स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाता था।

आरोपी गिरोह इस तरह बनाता था फर्जी प्रमाणपत्र

इस गिरोह का मुख्य आरोपी फैजान है, जो तहसील में अरायजनवीस के पद पर कार्यरत है। उसकी तहसील के डेटा तक सीधी पहुँच थी, जिसका वह दुरुपयोग करता था। दूसरा आरोपी रईस आधार कार्ड से संबंधित फर्जी दस्तावेज़ तैयार करता था, जबकि तीसरा आरोपी दिनेश "उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड" में कार्यरत है और बिजली बिलों की व्यवस्था संभालता था। जांच में सामने आया कि किसी व्यक्ति का नाम मिलने के बाद दिनेश पुराने बिजली बिल तैयार करता था और उन पर प्रमाणित मुहर लगाता था। उसके पास उपभोक्ताओं से संबंधित पुराना डेटा उपलब्ध करता था। इसके बाद फैजान इन दस्तावेज़ों को ‘अपनी सरकार’ पोर्टल पर अपलोड कर स्थायी निवास प्रमाणपत्र जारी करा लेता था।

डेमोग्राफिक बदलाव मामले में बड़ा खुलासा

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने इसे डेमोग्राफिक बदलाव से जुड़ी आशंकाओं के संदर्भ में एक “बड़ा खुलासा” बताया और कहा कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना हाजा में आरोपियों के खिलाफ धारा 316(5), 318(4), 336(3), 338, 61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरो का मुख्य आरोपी मो. फैजान पुत्र फुरकान, बनभूलपुरा, नई बस्ती का निवासी है, और तहसील में अरायजनवीस के पद पर कार्यरत है। आरोपी रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी वार्ड 26 नई बस्ती, आस्ताना मस्जिद के पास, बनभूलपुरा, और दिनेश सिंह दासपा पुत्र गोकरण सिंह, निवासी धामीपुरा (मुनस्यारी), वर्तमान में हाईडिल गेट काठगोदाम, विद्युत विभाग में T.G. Second पद पर तैनात है ।