देहरादून में आज शनिवार 6 दिसंबर से आगामी 13 दिसंबर तक विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Traffic diversion in Dehradun
देहरादून: आगामी शनिवार 13 दिसंबर को देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड (POP) आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण सैन्य आयोजन को देखते हुए दून पुलिस ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आज शनिवार 6 दिसंबर से आगामी 13 दिसंबर तक विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
IMA Passing Out Parade: Traffic diversion in Dehradun
पुलिस के अनुसार आज शनिवार 6 दिसंबर को रूट डायवर्जन प्लान सुबह 7 बजे से 11 बजे तक, 7 दिसंबर: डायवर्जन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक लागू रहेगा। 11 दिसंबर को दो चरणों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक डायवर्जन रहेगा। उसके बाद 12 दिसंबर को शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक रूट डायवर्ट रहेगा, फिर 13 दिसंबर (POP का दिन) को सुबह 6 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सख्त डायवर्जन लागू रहेगा। परेड के दौरान IMA की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर रोक रहेगी और इलाक़े को जीरो ज़ोन घोषित किया जाएगा।
यातायात के वैकल्पिक मार्ग
1. बल्लूपुर से प्रेमनगर जाने वाले वाहनों को रांघडवाला तिराहा से होते हुए मिठी बेरी से प्रेमनगर रूट से भेजा जाएगा।
2. प्रेमनगर से शहर आने वाला वाहन प्रेमनगर चौक, दरू चौक, मिठ्ठी बेरी, शिमला बाईपास से होते हुए निरंजनपुर मंडी के रास्ते शहर की ओर भेजे जाएंगे।
3. विशेष परिस्थितियों के समय जरूरत पड़ने पर प्रेमनगर से आने वाले वाहनों को एमटी सेक्शन गेट से IMA परिसर से होते हुए रांघडवाला मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
4. सेलाकुई और भाऊवाला क्षेत्र से भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से होते हुए सिंघनीवाला से नया गांव मार्ग से शहर की ओर भेजा जाएगा।
5. देहरादून से विकासनगर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर और धर्मावाला की दिशा में भेजा जाएगा।
पुलिस की अपील
एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि ट्रैफिक की स्थिति के अनुसार डायवर्जन के समय में बदलाव संभव है। साथ ही उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि इस अवधि में दोपहिया वाहनों का उपयोग करें, जिससे ट्रैफिक दबाव कम रहेगा।
IMA का गौरवशाली इतिहास
आपको बता दें कि भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून की स्थापना अक्टूबर 1932 में हुई थी, यहां पहली पासिंग आउट परेड में 40 जेंटलमैन कैडेट्स ‘पास आउट’ हुए थे। समय के साथ यह संख्या बढ़ती गई और आज IMA हर साल दो बार भारतीय सेना को योग्य, प्रशिक्षित और वीर अधिकारी प्रदान करता है।