मौसम विभाग ने आज 9 दिसंबर को उत्तराखंड में ठंडे और तेज बर्फीले झोंकों की चेतावनी जारी की है..
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 9 December 2025
देहरादून: उत्तराखंड में सर्दियों ने रफ्तार पकड़ ली है, पहाड़ों में अब बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान गिरने की संभावना बढ़ गई है।
Uttarakhand Weather Update 9 December 2025
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बीत कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के बाद बीते सोमवार को कई पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई। हालांकि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में अब भी लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के कारण हल्की गर्माहट बनी हुई है, जिससे पारे में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते सोमवार हुई ताजा बर्फबारी के बाद पहाड़ सफेद चादर से ढके नजर आए। उम्मीद है बर्फबारी के बाद विंटर पर्यटकों की संख्या भी बढ़ोतरी होगी।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज मंगलवार 9 दिसम्बर को उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि बीते सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों की ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। जिसके बाद निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं आज सुबह समय पाला पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन इसके कारण पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने 9 दिसंबर के लिए ठंडे और तेज बर्फीले झोंकों की चेतावनी जारी की है, खासकर नैनीताल और मसूरी में तापमान अचानक नीचे जा सकता है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
तापमान की स्थिति
रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहने की वजह से अगले 2–3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की पूरी संभावना है। औली में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के वक्त भारी मात्रा में पाला गिर रहा है, जिससे सड़कें और पेड़-पौधे जमने लगे हैं। सुबह और शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। औली में रात का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, केदारनाथ धाम में स्थिति और भी कठोर हो गई है। यहां तापमान –17°C तक गिर गया है, जिससे पूरा क्षेत्र कड़ाके की सर्दी से जूझ रहा है।