UKSSSC: तकनीकी व क्रिएटिव पदों पर भर्ती शुरू, ये है आवेदन की अंतिम तिथि

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य में कई तकनीकी और रचनात्मक पदों पर नई भर्ती की घोषणा जारी की है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
UKSSSC Recruitment: UKSSSC has started recruitment for technical and creative positions
Image: UKSSSC has started recruitment for technical and creative positions

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने फोटोग्राफर, जूनियर कैमरामैन, पर्यटक अधिकारी, आर्टिस्ट, लाइनमैन और लीगल असिस्टेंट सहित कई पदों पर नई भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बीते 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन करें।

UKSSSC has started recruitment for technical and creative positions

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य में कई तकनीकी और रचनात्मक पदों पर नई भर्ती की घोषणा जारी की है। यह अवसर खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है जो फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कला, पर्यटन प्रबंधन और तकनीकी सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग फोटोग्राफर, जूनियर कैमरामैन, पर्यटक अधिकारी, आर्टिस्ट, लाइनमैन, लीगल असिस्टेंट सहित कई पदों पर नियुक्तियाँ करने जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं अन्य मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, इसकी अंतिम तिथि आगामी 30 दिसंबर को है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आज ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर आगामी 30 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन सावधानीपूर्वक पढ़ें। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो उत्तराखंड सरकार के अधीन कार्य करना चाहते हैं और तकनीकी एवं क्रिएटिव क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं।