नववर्ष पर धामी सरकार का बड़ा ऐलान! उत्तराखंड परिवहन निगम को मिली 112 नई बसों की सौगात

नववर्ष 2026 के अवसर पर CM धामी ने परिवहन निगम की 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर उनके संचालन की शुरुआत की। इनमें साधारण, वातानुकूलित और वोल्वो बसें शामिल हैं। इससे प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, पर्यटन, चारधाम यात्रा और दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों क
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
उत्तराखंड परिवहन निगम: CM Pushkar Singh Dhami Started 112 Buses
Image: CM Pushkar Singh Dhami Started 112 Buses

देहरादून: नव वर्ष 2026 के पहले ही दिन उत्तराखंड की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिली है। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई 112 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर उनके संचालन की औपचारिक शुरुआत की। यह कार्यक्रम देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित किया गया, जिसमें परिवहन विभाग और निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

CM Pushkar Singh Dhami Started 112 Buses

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर को परिवहन निगम के लिए “नई उड़ान” बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सुरक्षित, मजबूत और यात्री-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना है। उन्होंने जानकारी दी कि नववर्ष पर शामिल की गई बसों में 100 साधारण बसें, 10 वातानुकूलित (एसी) बसें और 2 अत्याधुनिक वोल्वो बसें शामिल हैं।

पहाड़ो में परिवहन सेवाओं को मिलेगा संबल

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं, जहां कई दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन निगम की बस सेवाएं ही आम लोगों की जीवनरेखा हैं। इन नई बसों के जुड़ने से न केवल ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों को अधिक सुरक्षित और आरामदायक सफर भी मिलेगा।

पर्यटन और चारधाम यात्रा को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु और चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री पहुंचते हैं। नई बसों के संचालन से पर्यटन, चारधाम यात्रा और स्थानीय आवागमन को गति मिलेगी, जिससे यात्रियों का अनुभव और बेहतर होगा।

कर्मचारियों के योगदान की सराहना

सीएम धामी ने परिवहन निगम के चालकों, परिचालकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के कठिन कार्य-परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, यह पहल न केवल उत्तराखंड की परिवहन सेवाओं को सशक्त बनाएगी, बल्कि राज्य के समग्र विकास और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।