रामनगर में थाईलैंड ट्रिप की व्यवस्था के नाम पर 11.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है, जहां फर्जी हवाई टिकट भेजकर रकम हड़प ली गई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Fraud committed in Ramnagar under the pretext of a Thailand trip
रामनगर: कोतवाली रामनगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विदेश यात्रा की व्यवस्था कराने के नाम पर 11 लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपियों ने न सिर्फ फर्जी हवाई टिकट भेजे, बल्कि विरोध करने पर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी।
Thailand Trip Scam: ₹11.25 Lakh Fraud Using Fake Air Tickets in Ramnagar
एलआईसी रोड, पैठ पड़ाव रामनगर निवासी हर्षिता जोशी और उनके पति हेमचंद जोशी, जो एक ट्रैवल कंपनी का संचालन करते हैं, ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ितों के अनुसार, उनकी कंपनी के माध्यम से 50 पर्यटकों को थाईलैंड (फुकेट) घुमाने की योजना बनाई गई थी। अक्टूबर 2025 में रामजी अरोड़ा नामक व्यक्ति ने ट्रैवल कंपनी से संपर्क कर थाईलैंड ट्रिप का प्रस्ताव दिया। इसके बाद टिकट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए केतन चौधरी से संपर्क हुआ, जिसने उन्हें योगेश शर्मा से मिलवाया। योगेश शर्मा ने भरोसा दिलाया कि सभी 50 यात्रियों के टिकट सही दामों पर कन्फर्म कर दिए जाएंगे।
11.25 लाख रुपये के टिकट निकले फर्जी
13 नवंबर 2025 को ई-मेल के जरिए बताया गया कि सभी टिकट कन्फर्म हैं। इस पर भरोसा करते हुए ट्रैवल कंपनी संचालकों ने उसी दिन 11.25 लाख रुपये “ट्रैब हंटर” नामक कंपनी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 14 नवंबर को व्हाट्सएप पर भेजे गए हवाई टिकट जब चेक किए गए, तो वे पूरी तरह फर्जी पाए गए। जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो पहले टालमटोल किया गया और बाद में गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले में धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी डिजिटल सबूत, ई-मेल, बैंक ट्रांजैक्शन और टिकटों की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।