जम्मू-कश्मीर: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवान शहीद

डोडा जिले के भद्रवाह-चंबा मार्ग पर खन्नी टॉप के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 10 जवान शहीद हो गए और 10 घायल हो गए। घायलों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर के सेना कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Doda road accident: Ten soldiers martyred in Jammu-Kashmir road accident
Image: Ten soldiers martyred in Jammu-Kashmir road accident

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवानों की जान चली गई, जबकि 10 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर राहत-बचाव कार्य तेज कर दिया गया।

Ten soldiers martyred in Jammu-Kashmir road accident

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सेना की टीम गुरुवार सुबह ऑपरेशनल ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान खन्नी टॉप के पास सड़क पर तीव्र मोड़ और कठिन भौगोलिक स्थिति के चलते वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में गिर गया। वाहन में कुल 20 जवान सवार थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कई जवानों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही कुछ की मौत हो गई।

10 जवानों की मौके पर मौत

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन इसके बावजूद जवानों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किए गए। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से 10 जवान मृत अवस्था में मिले, जबकि 10 जवान घायल हालत में बाहर निकाले गए।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

घायलों को पहले उप जिला अस्पताल भद्रवाह ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर उधमपुर स्थित सेना के कमांड अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है और सेना के वरिष्ठ अधिकारी लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वरिष्ठ अधिकारियों को घायल जवानों क्र बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।