उत्तराखंड: ₹10 हजार में बिका लोनिवि के अमीन का ईमान, विजिलेंस ने रंगे हाथों धर दबोचा

भटवाड़ी कैंप कार्यालय (लोक निर्माण विभाग) में तैनात अमीन टीका राम नौटियाल को विजिलेंस टीम ने मुआवजा फाइल आगे बढ़ाने के बदले ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
bribe-taker arrested: PWD official caught red-handed taking bribe
Image: PWD official caught red-handed taking bribe

उत्तरकाशी: प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, भटवाड़ी कैंप कार्यालय के "अमीन" टीका राम नौटियाल को गुरुवार को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामला सड़क निर्माण के दौरान कटान हुई भूमि के मुआवजे से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

PWD official caught red-handed taking bribe

जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग, भटवाड़ी कैंप कार्यालय के "अमीन ने शिकायतकर्ता से मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने और प्रक्रिया पूरी कराने के बदले ₹10,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित अमीन द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके बाद विजिलेंस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।

रंगे हाथ पकड़ लिया गया आरोपी

शिकायत का सत्यापन (Verification) किए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, उसी समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में अब अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है। सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस टीम अब यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य कर्मचारी/अधिकारी की भूमिका तो नहीं है, और मुआवजा प्रक्रिया में कहीं और अनियमितता तो नहीं हुई।