केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर वायरल कथित भ्रामक वीडियो को लेकर एसपी रुद्रप्रयाग को शिकायत पत्र भेजते हुए छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा मामले की विधिक जांच की जा रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Kedarnath MLA Complains to SP Over Viral Video
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विधायक आशा नौटियाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) रुद्रप्रयाग को शिकायत पत्र भेजा है। विधायक ने आरोप लगाया है कि वीडियो में लगाए गए आरोप निराधार, झूठे और तथ्यहीन हैं, इसलिए मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
Kedarnath MLA Complains to SP Over Viral Video
पुलिस उपाधीक्षक (CO) रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि विधायक आशा नौटियाल की ओर से एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पत्र में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल वीडियो के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी गई है।
मेरे मुंह से कभी नहीं निकले ऐसे शब्द
शिकायती पत्र में विधायक आशा नौटियाल ने स्पष्ट किया कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं द्वारा आरोप लगाया गया कि वे जनता के बीच जाकर कथित रूप से कहती हैं कि “लोगों से बदबू आती है।” विधायक ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं किया, और उनका क्षेत्र की जनता से गहरा जुड़ाव है। उनका कहना है कि वे लगातार लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देती हैं और उनकी लोकप्रियता से कुछ लोग असहज हैं।
अभी तक नहीं मिला कोई ठोस प्रमाण
सीओ प्रबोध घिल्डियाल ने बताया कि विधायक पर महिलाओं के प्रति टिप्पणी करने से जुड़े आरोपों को लेकर पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पत्रकारों से जानकारी ली और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी गहन जांच की। जांच के दौरान फिलहाल ऐसा कोई ठोस तथ्य या बयान सामने नहीं आया है, जिससे यह साबित हो सके कि विधायक ने महिलाओं के प्रति कोई आपत्तिजनक या अशोभनीय टिप्पणी की हो।
तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस ने कहा है कि विधायक के शिकायती पत्र के आधार पर प्रकरण की विधिक जांच की जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति या जनप्रतिनिधि के खिलाफ बिना प्रमाण और तथ्यों के टिप्पणी करना अनुचित है और यह कानूनी कार्रवाई को भी आमंत्रित कर सकता है।
पुलिस की आम जनता से अपील
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आवश्यक वैधानिक कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी सामग्री को बिना सत्यापन के शेयर या प्रचारित न करें।