गढ़वाल: गुमखाल–सतपुली नेशनल हाईवे 2 से 5 फरवरी तक रहेगा बंद, यात्रियों के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी

पौड़ी गढ़वाल में गुमखाल–सतपुली नेशनल हाईवे 2 से 5 फरवरी तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। सतपुली मल्ली के पास भू-धंसाव और खतरनाक बोल्डरों के कारण यह फैसला लिया गया है, यातायात वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट रहेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Pauri Garhwal highway closure: Gumkhal-Satpuli National Highway closed from 2nd to 5th February
Image: Gumkhal-Satpuli National Highway closed from 2nd to 5th February

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में गुमखाल और सतपुली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वालों के लिए अहम सूचना जारी की गई है। सतपुली मल्ली के पास हुए भू-धंसाव के कारण पहाड़ी पर भारी और खतरनाक बोल्डर लटक गए हैं। संभावित हादसे को टालने के लिए 2 फरवरी से 5 फरवरी तक रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

Gumkhal-Satpuli National Highway closed from 2nd to 5th February

एनएच खंड के अनुसार, पहाड़ी से कभी भी भारी बोल्डर गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि करीब 10 दिन पहले इसी स्थान पर बोल्डर गिरने से हाईवे लगातार तीन दिन तक बंद रहा था, जिससे स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और आपात सेवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। एनएच खंड और कार्यदायी एजेंसी इन चार दिनों के दौरान रात में पहाड़ी पर लटके बोल्डरों को हटाने का कार्य करेगी। इस दौरान सुरक्षा कारणों से किसी भी प्रकार का रात्रिकालीन यातायात अनुमन्य नहीं होगा। एनएच खंड लोनिवि धुमाकोट के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्य पूरा होते ही हाईवे को पूरी तरह सुरक्षित बनाकर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग और बढ़ी दूरी

रात्रिकालीन बंद के दौरान यातायात को सतपुली–कांडाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
सतपुली से कोटद्वार की दूरी 54 किमी से बढ़कर लगभग 97 किमी हो जाएगी।
यात्रियों को अतिरिक्त समय और ईंधन खर्च करना पड़ेगा।
हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है।

दिन में यातायात रहेगा सामान्य

प्रशासन ने साफ किया है कि दिन के समय हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा। केवल रात्रिकालीन अवधि में ही प्रतिबंध लागू होगा। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें।

कोटद्वार–पौड़ी हाईवे चौड़ीकरण से मिलेगी राहत

इसी बीच कोटद्वार–पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का काम तेज़ी से चल रहा है।
गुमखाल बाजार से सतपुली की ओर पहाड़ कटिंग शुरू
सतपुली से गुमखाल दिशा में गहड़ गांव तक कटिंग लगभग पूरी
स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल जाम और असुविधा है, लेकिन काम पूरा होने के बाद यात्रा कहीं अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।

पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा

सड़क चौड़ीकरण से लैंसडौन, सतपुली और पौड़ी जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे, जिससे क्षेत्रीय लोगों की आमदनी में इजाफा होगा।