Uttarakhand News: कोटद्वार में युवती से छेड़छाड़ के बाद उस्मान गिरफ्तार, तनाव के बाद पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

उत्तराखंड के कोटद्वार में माहौल खराब न करने की पुलिस की चेतावनी के बीच युवक उस्मान पर युवती से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, सुरक्षा बढ़ाई गई है। पूरी खबर पढ़ें।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
kotdwar molestation case: Kotdwar Police Arrest Usman for Molesting Woman
Image: Kotdwar Police Arrest Usman for Molesting Woman

कोटद्वार: उत्तराखंड के कोटद्वार में सांप्रदायिक तनाव के बीच एक और गंभीर मामला सामने आया, जहां एक युवक उस्मान पर युवती को कॉल, मैसेज और सरेआम छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Kotdwar Police Arrest Usman for Molesting Woman

कोटद्वार में पहले से ही दुकान के नाम ‘बाबा’ को लेकर विवाद चल रहा था, जिसमें पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई झेलनी पड़ी थी। इसी विवाद के बीच स्थानीय युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उस्मान नाम के युवक ने कई दिनों से उसे कॉल और मैसेज के जरिए परेशान किया, बार-बार सरेआम उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की और अभद्र व्यवहार किया।

शिकायत के बाद कार्रवाई

युवती की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने उस्मान के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने मामला BNS की धारा 352 और 78 के तहत दर्ज किया है। सुरक्षा को लेकर शहर में सभी चेक पोस्ट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बढ़ाई गई सुरक्षा

यह घटना उस समय हुई जब शहर पहले से सांप्रदायिक तनाव की चपेट में था, कपड़े की दुकान के नाम को लेकर बहस चल रही थी, जिसने पहले ही स्थानीय समुदायों के बीच बहस को जन्म दिया था। छेड़छाड़ की यह घटना तनाव को और बढ़ा सकती थी, लेकिन पुलिस की तत्पर कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि कोटद्वार में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई गई है ताकि भावनाएँ और कानून-व्यवस्था बिगड़े नहीं। सभी मुख्य चौराहों और बाजार मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।

बढ़ते तनाव के बीच पीड़िता का बयान

युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि उसे उस्मान ने लगातार कॉल्स और मैसेज करके परेशान किया। उसने कई बार विरोध किया, लेकिन आरोपी ने ना केवल विरोध किया, बल्कि बाजार में सामने आकर उसका हाथ पकड़ा और गाली भी दी। परेशान होकर महिला ने पुलिस को आश्रय लिया।
कोटद्वार में पहले भी सांप्रदायिक बवाल चल रहा था जो ‘बाबा’ शब्द को लेकर दुकान के नाम पर शुरू हुआ था। इस विवाद ने पहले से शहर का माहौल प्रभावित किया है और इसी दौरान यह छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिससे नागरिक और प्रशासन दोनों सतर्क हैं।