उत्तराखंड में VIP मूवमेंट से प्रशासन अलर्ट, CM योगी आदित्यनाथ सहित 3 बड़े BJP नेता पहुंचे देहरादून

उत्तराखंड में आज वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन अलर्ट पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर राज्य दौरे पर पहुंचे।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Uttarakhand VIP Movement: Administration is on high alert due to VIP movement in Uttarakhand
Image: Administration is on high alert due to VIP movement in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में आज वीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज राज्य दौरे पर पहुंचे। तीनों नेताओं का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया।

Administration is on high alert due to VIP movement in Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने-अपने निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रवाना हुए। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर जाएंगे। इसके अलावा वे जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी भाग लेंगे।

जहां सीएम योगी ने पढ़ाई की, वहीं करेंगे लोकार्पण

आपको बता दें कि जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल वही विद्यालय है, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी। उनका यह दौरा क्षेत्र के लोगों के लिए भावनात्मक और ऐतिहासिक महत्व रखता है। पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ की शिक्षा यात्रा उत्तराखंड से ही शुरू हुई। उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक की पढाई प्राथमिक विद्यालय, पंचूर से की, उसके बाद कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई जूनियर हाई स्कूल, बिथ्याणी से और कक्षा 10 की पढ़ाई खाड़ी हाई स्कूल, नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल) से की। उसके बाद उन्होंने कक्षा 11–12 की शिक्षा भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश से प्राप्त की थी। CM योगी ने कोटद्वार महाविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

यमकेश्वर और बिथ्याणी में तैयार हो रहे हेलिपैड

प्रशासन के अनुसार वीआईपी दौरे को देखते हुए यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। वीआईपी मूवमेंट के चलते देहरादून, ऋषिकेश और यमकेश्वर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सहयोग बनाए रखें।