मंडी बायपास रोड पर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों की आड़ में चरस ले जा रहे 23 वर्षीय युवक को 846 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: accused was arrested with 846 grams of hashish
हल्द्वानी: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के नाम पर नशे की तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है। टीपी नगर चौकी पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने मंडी बायपास रोड पर कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय युवक को 846 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस को आयुर्वेदिक सामान बताकर ले जा रहा था।
accused was arrested with 846 grams of hashish
पुलिस के अनुसार रविवार रात टीपी नगर चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एएनटीएफ कर्मियों से फायर स्टेशन के पास मंडी बायपास रोड पर नशा करने वालों की लगातार शिकायतें मिलने की सूचना मिली। चेकिंग के दौरान एक युवक पीठ पर बैग और हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह घबरा गया और तेजी से आगे बढ़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
आयुर्वेदिक सामान के बीच छिपी मिली चरस
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर बैग में कपड़े और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से जुड़ा सामान मिला, जबकि प्लास्टिक के कट्टे के अंदर रखे कपड़े के थैले से 846 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी नशे को आयुर्वेदिक उत्पादों की आड़ में छिपाकर ले जा रहा था।
पैसों के लालच में चरस की तस्करी
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रविंद्र सिंह (23 वर्ष) निवासी दानीबंगर, गौलापार बताया। उसने स्वीकार किया कि वह पैसों के लालच में चरस की तस्करी और बिक्री कर रहा था।
एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।