Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: नेशनल प्रेस्टीज अवॉर्ड 2026 के भव्य समारोह में उत्तराखंड की उभरती कुमाऊंनी अभिनेत्री हर्षिता कोहली को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर ने उन्हें मंच पर अवॉर्ड प्रदान किया। यह सम्मान उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और कुमाऊंनी कला को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाने के उनके योगदान के लिए दिया गया है।
अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद हर्षिता कोहली ने कहा कि पूरे उत्तराखंड से उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा, “यह अवॉर्ड सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और कुमाऊंनी संस्कृति का सम्मान है।” उनके अनुसार, यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देगा ताकि राज्य की लोकसंस्कृति और भाषा को देश-विदेश तक पहुंचाया जा सके।