उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में मारपीट और उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

देहरादून के प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा के मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार आरोपित गिरफ्तार। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर की कार्रवाई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Education Directorate Case: Four Arrested in Dehradun for Violence at Directorate of Elementary Education Of
Image: Four Arrested in Dehradun for Violence at Directorate of Elementary Education Of

देहरादून: उत्तराखंड के प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में हुए विवाद और तोड़फोड़ के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी परमेंद्र डोबाल के अनुसार, वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई है और जांच जारी है।

Four Arrested in Dehradun for Violence at Directorate of Elementary Education Of

देहरादून के ननूरखेड़ा स्थित निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में 21 फरवरी को हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड पुलिस के अनुसार, कार्यालय में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी।

कार्यालय में तोड़फोड़

परमेंद्र डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), ने बताया कि घटना के दिन विधायक उमेश शर्मा काउ अन्य लोगों के साथ वार्ता के लिए पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में कुर्सियां व अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं।

वीडियो फुटेज से हुई पहचान

निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने लोक सेवक के कार्य में बाधा, बलवा, संपत्ति को नुकसान और धमकी मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली (हिस्ट्रीशीटर), निवासी नूनरखेड़ा
लक्ष्मण नवानी, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर
राकेश थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर
अक्षय राणा, निवासी सौंधोवाली

आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी थाना रायपुर क्षेत्र, देहरादून के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी पड़ताल की जा रही है।