भाजपा ने उत्तराखंड में संगठन विस्तार को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में 2 से 3 हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस, बसपा और अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Ex-BSP Chief Son Among Hundreds Joining Uttarakhand BJP
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को विभिन्न दलों के नेताओं, मातृ शक्ति और युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों का स्वागत फूलमाला और पार्टी पटका पहनाकर किया गया।
Ex-BSP Chief’s Son Among Hundreds Joining Uttarakhand BJP
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि कुमाऊं से गढ़वाल तक सरकार और संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर सभी दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका तय करते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन हजार लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में Indian National Congress, Bahujan Samaj Party, Uttarakhand Kranti Dal, स्वराज सेवा दल समेत अन्य दलों के महिला एवं युवा राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर विश्वास जताया है।
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन सरकार शानदार कार्य कर रही है, जिसके चलते लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने सभी नए सदस्यों को उचित सम्मान देने का भरोसा दिलाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और विधायक राजपुर खजान दास भी मौजूद रहे।
कांग्रेस और बसपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
रायपुर विधानसभा से अभिषेक नौटियाल और भूपेंद्र बावा के सहयोग से सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस के पूर्व महानगर महामंत्री सौरभ सचदेवा और संजीव कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। वहीं, चार बार के बसपा प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल चौधरी के पुत्र शेखर चौधरी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह घटनाक्रम राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।
कार्यक्रम में रहे कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन सिंह रावत, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, धीरेंद्र पंवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।