Uttarakhand: 14 साल की बेटियों को मिलेगा बड़ा सुरक्षा कवच, PM मोदी ने शुरू किया राष्ट्रीय HPV अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से 14 वर्षीय किशोरियों के लिए देशव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। उत्तराखंड में 155 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। यह पहल सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
HPV Vaccination Drive: PM Modi Launches Nationwide HPV Vaccination Drive for Adolescent Girls
Image: PM Modi Launches Nationwide HPV Vaccination Drive for Adolescent Girls

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में Pushkar Singh Dhami ने Government Medical College Haldwani से वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में स्थापित एचपीवी टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया और 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं से संवाद कर उन्हें टीके के लाभों के बारे में जानकारी दी।

PM Modi Launches Nationwide HPV Vaccination Drive for Adolescent Girls

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। वर्ष 2024 में भारत में इस बीमारी के 78 हजार से अधिक मामले सामने आए और 42 हजार से अधिक महिलाओं की मृत्यु हुई। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।

1.15 करोड़ किशोरियों को मिलेगा मुफ्त टीका

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के तहत देशभर में लगभग 1 करोड़ 15 लाख 14 वर्षीय किशोरियों को मुफ्त एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। उत्तराखंड में प्रथम चरण में 155 केंद्रों पर व्यापक टीकाकरण व्यवस्था की गई है। अभियान की सफलता के लिए डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है तथा कोल्ड-चेन प्रणाली को मजबूत किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से देश में स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक परिवर्तन हुआ है। पहले 387 मेडिकल कॉलेज थे, अब बढ़कर 819 हो गए हैं। पिछले 11 वर्षों में 23 नए All India Institute of Medical Sciences स्थापित किए गए। मेडिकल छात्रों की संख्या में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

आयुष्मान भारत और राज्य की पहल

देश में विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना Ayushman Bharat Yojana संचालित है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उत्तराखंड में अब तक करीब 61 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। राज्य में पांच मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और दो का निर्माण कार्य जारी है।
देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी उपलब्ध हैं। हल्द्वानी में राज्य का पहला आधुनिक कैंसर संस्थान भी निर्माणाधीन है। इसके साथ ही हैली एंबुलेंस सेवा और मुफ्त पैथोलॉजिकल जांच सुविधा भी प्रदेशवासियों को उपलब्ध कराई जा रही है।