देहरादून: चालक को झपकी आने से हरिद्वार हाईवे पर कार पलटी, तीन लोग घायल

देहरादून से हरिद्वार जा रही एक कार माजरी ग्रांट के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar Highway Accident: Car Overturns on Haridwar Highway Near Majri Grant
Image: Car Overturns on Haridwar Highway Near Majri Grant

देहरादून: देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए।

Car Overturns on Haridwar Highway Near Majri Grant

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। तीनों घायलों का उपचार जारी है।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को झपकी आने की वजह से वाहन अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना हुई।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की ड्राइव के दौरान सतर्क रहने और पर्याप्त आराम करने की जरूरत को उजागर करता है। हाईवे पर तेज रफ्तार और थकान अक्सर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं।