विकासनगर के लाखामंडल क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंची वन विभाग टीम पर गुस्साए ग्रामीणों का पथराव कर दिया, वन विभाग ने लाखामंडल चौकी में शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है..
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Stone pelting on forest department team in Lakhamandal
देहरादून: विकासनगर। वन प्रभाग रिखनाड़ रेंज लाखामंडल क्षेत्र के ग्राम गुठाड़ की जेंदऊ छानी में बिना अनुमति सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वन क्षेत्र को नुकसान के साथ ही सरकारी कार्य में भी बाधा पैदा हो रही है। मामले की वन विभाग ने संयुक्त निरीक्षण कर पुलिस को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाई की मांग की।
Stone pelting on forest department team in Lakhamandal
संयुक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को वनक्षेत्राधिकारी रिखनाड रेंज विनोद चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुठाड़ गांव क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि खसरा संख्या 406, 418, 419, 419/2 और 418/30 के निकट बिना अनुमति सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस दौरान कुछ पेड़ों की कटाई और वन भूमि को नुकसान पहुंचाने की बात भी सामने आई है। वन विभाग के अनुसार सड़क निर्माण के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा कार्य में बाधा डाली गई और जेसीबी मशीन को भी रोका गया है। मौके पर लगभग 25-30 लोगों की भीड़ एकत्र वन प्रभाग रिखनाड रेंज लाखामंडल क्षेत्र के ग्राम गुठाड़ की जेंदऊ छानी में बिना अनुमति सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
अवैध सड़क निर्माण
ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिससे वन क्षेत्र को नुकसान के साथ ही सरकारी कार्य में भी बाधा पैदा हो रही है। मामले की वन विभाग ने संयुक्त निरीक्षण कर पुलिस को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाई की मांग की है। संयुक्त जांच रिपोर्ट के अनुसार 6 मार्च को वनक्षेत्राधिकारी रिखनाड रेंज विनोद चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुठाड़ गांव क्षेत्र का निरीक्षण किया। मौके पर लगभग 25-30 लोगों की भीड़ एकत्र थी। ग्रामीणों ने टीम पर पथराव किया और उन्हें बेरंग वापस भेज दिया। इसके चलते सुबह सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरकारी कार्य प्रभावित रहा। मामलें में वन क्षेत्राधिकारी विनोद चौहान ने चकराता थाना पुलिस को पत्र देकर शिकायत की कि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा सड़क निर्माण कार्य का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पैदा की गई है।
होगी कानूनी कार्यवाई
वहीं प्रभागीय वन अधिकारी चकराता वैभव कुमार ने दूरभाष पर बताया कि बिना अनुमति वन भूमि में सड़क निर्माण और पेड़ों की कटाई करना पूरी तरह से अवैध है। मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट नामजद
इस हंगामे के चलते सुबह सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सरकारी कार्य प्रभावित रहा। कुछ लोगों के खिलाफ लाखामंडल चौकी में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी एवं एसएसपी को भेजी गई है। इस दौरान हुई पेड़ों की कटाई की क्षति का भी उन्हीं लोगों से भरपाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर पहुंची टीम पर भी कुछ लोगों ने पथराव किया।