Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
ऋषिकेश: बाबा बनकर चकमा दे रहा था हत्या का फरार आरोपी, संदिग्ध जान पुलिस ने दबोचा तो उगला सच। पुलिस के सघन सत्यापन अभियान 'ऑपरेशन क्रैकडाउन' के तहत लगभग 5 साल से फरार हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना लक्ष्मणझूला की टीम ने संदिग्ध बाबा के रूप में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा, जो 2020 में चमोली जिले में हत्या के मामले में फरार था।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चमोली निवासी जयवीर खत्री बताया। उसके खिलाफ थाना थराली में मुकदमा दर्ज है। जमानत मिलने के बाद वह घर से लापता था और बाबा बनकर संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी के पर्यवेक्षण और वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल की अगुवाई वाली टीम ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उसे संदिग्ध पाया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर थाने लाकर गहन जांच की गई, तब सच सामने आया। पुलिस ने संबंधित थाना थराली को सूचना देकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस ने जनता से अपील की है कि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें, ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।