महिला अपने पति और एक मित्र के साथ होटल में ठहरी हुई थी। कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ, कमरे की जांच की तो महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली..
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Woman visiting with 2 men found Dead in Rudraprayag Hotel
रुद्रप्रयाग: होटल में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला के साथ होटल में ठहरा पति और एक युवक घटना के बाद से लापता बताए जा रहे हैं, जिससे मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और होटल के सीसीटीवी फुटेज व रजिस्टर की जांच की जा रही है।
Woman visiting with two men found Dead in Rudraprayag Hotel
रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्थित एक होटल में शनिवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला अपने दो पुरुषों के साथ होटल में ठहरी हुई थी, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमे से एक युवक महिला का पति बताया जा रहा है। देर रात तक कमरे से कोई हलचल न होने पर होटल कर्मचारियों को संदेह हुआ और उन्होंने कमरे की जांच की।
कमरे में अचेत मिली महिला
जब होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो महिला बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का निरीक्षण किया।
[अपडेट]: पति और मित्र के साथ थी महिला
मृतका की पहचान काजल (31) के रूप में हो गई है, बताया जा रहा है कि हरियाणा के कैथल की रहने वाली काजल शुक्रवार (6 मार्च) को अपने पति और एक अन्य युवक के साथ घूमने के लिए रुद्रप्रयाग आई थी। तीनों शहर के एक होटल में ठहरे हुए थे।
घटना के बाद से दोनों युवक फरार
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिला के साथ होटल में आए दोनों युवक घटना के बाद से ही फरार हैं। बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हैं, जिससे मामले को और संदिग्ध माना जा रहा है।