उत्तराखंड: नकली एनसीईआरटी किताबों का भंडाफोड़, 5 करोड़ मूल्य की बड़ी खेप बरामद

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक और गोदाम से एनसीईआरटी की कथित नकली किताबों की करीब 5 करोड़ रुपये की खेप बरामद की है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Fake NCERT books seized: Fake NCERT Books Worth 5 Crore Seized in Udham Singh Nagar
Image: Fake NCERT Books Worth 5 Crore Seized in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक और एक गोदाम से एनसीईआरटी की कथित नकली किताबों की भारी खेप बरामद की है। मामले में जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

Fake NCERT Books Worth ₹5 Crore Seized in Udham Singh Nagar

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस को 14 मार्च की रात को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में एनसीईआरटी की संदिग्ध किताबें भरकर किरतपुर रोड स्थित आनंदम गार्डन के पास से गुजर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कैंटर को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में एनसीईआरटी की बड़ी संख्या में किताबें लोड मिलीं।

किताबों के नकली होने का संदेह

चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि किताबें किरतपुर स्थित एक गोदाम से लोड कर मेरठ ले जाई जा रही हैं। पुलिस द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच करने पर इनवॉइस में भिन्नता पाई गई, जिससे किताबों के नकली होने का संदेह गहरा गया। मामले की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधमसिंहनगर और खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किताबों के लोगो, बनावट और वाटरमार्क की जांच की, जिसमें प्रथम दृष्टया किताबें नकली प्रतीत हुईं।

बड़ी मात्रा में मिलीं एनसीईआरटी की किताबें

चालक की निशानदेही पर पुलिस टीम किरतपुर स्थित गोदाम पहुंची, जहां गोदाम बंद मिला। गोदाम स्वामी के बारे में जानकारी न मिलने पर गोदाम में ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। रविवार सुबह रुद्रपुर के तहसीलदार, मुख्य शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में गोदाम का ताला खुलवाया गया, जहां अंदर भी एनसीईआरटी की बड़ी मात्रा में किताबें मिलीं।

बरामद किताबों का मूल्य 05 करोड़ रुपए

जांच में पता चला कि गोदाम राजेश कुमार जैन का है, जिसने इसे मेरठ निवासी संदीप पुत्र रामभूर को किराए पर दिया है। बरामद किताबें नकली प्रतीत होने पर मामले की सूचना एनसीईआरटी को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। पुलिस भी आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। गणपति के अनुसार बरामद किताबों का मूल्य 05 करोड़ रुपए आंकी गई है।