UKSSSC: उत्तराखंड पटवारी-लेखपाल भर्ती की नई तिथि घोषित, इस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रद्द हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा की नई तिथि घोषित की। अब परीक्षा 17 मई को आयोजित होगी।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Patwari Lekhpal exam date: UKSSSC  Patwari-Lekhpal Recruitment Exam to be held on 17 May
Image: UKSSSC Patwari-Lekhpal Recruitment Exam to be held on 17 May

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी, जिससे लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

UKSSSC: Patwari-Lekhpal Recruitment Exam to be held on 17 May

गौरतलब ही कि बीते 21 सितंबर 2025 को आयोजित इस परीक्षा को एक केंद्र पर नकल का मामला सामने आने के बाद निरस्त कर दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में विवाद बढ़ गया था और परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठे थे। यह परीक्षा पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी समेत कई अन्य स्नातक स्तरीय पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

तकनीकी पदों की परीक्षा 3 मई को

आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि विभिन्न विभागों में तकनीकी योग्यता से जुड़े 18 प्रकार के पदों के लिए परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। इन पदों के लिए कुल 5872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और परीक्षा टैब (डिजिटल माध्यम) से कराई जाएगी।

छात्रों के प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

नकल प्रकरण के बाद प्रदेश भर में युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों से मुलाकात कर मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। आयोग द्वारा नई परीक्षा तिथि घोषित किए जाने से अभ्यर्थियों को एक बार फिर तैयारी का मौका मिला है।