Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की बेटी आंचल फर्स्वाण ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आंचल फर्स्वाण सीमांत क्षेत्र बंड के पीपलकोटी स्थित किरुली गांव की रहने वाली हैं। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। वर्तमान में आंचल देहरादून के रायपुर क्षेत्र में रहकर फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही हैं और साथ ही अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
आंचल के पिता रविन्द्र फर्स्वाण भारतीय सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। उनके दादा स्वर्गीय गजपाल फर्स्वाण भी सेना में सूबेदार रह चुके हैं। परिवार से मिले अनुशासन और प्रेरणा ने आंचल को आगे बढ़ने की ताकत दी, जिसका परिणाम आज पूरे राज्य के सामने है।