अब देहरादून-नवी मुंबई के बीच सीधी फ्लाइट, नया रूट-नया सफर..जानिए किराया-टाइमिंग और पूरी डिटेल

Dehradun to Navi Mumbai flight: देहरादून से नवी मुंबई के जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। यहां जानिए किराया टाइमिंग और बाकी डिटेल
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun to Navi Mumbai flights: Dehradun to Navi Mumbai flight timings fares full details
Image: Dehradun to Navi Mumbai flight timings fares full details

देहरादून: अगर आप देहरादून से नवी मुंबई जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आज से देहरादून से नवी मुंबई के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो रही है। विमानन कंपनी इंडिगो की तरफ से इस फ्लाइट की शुरुआत की जा रही है।

Dehradun to Navi Mumbai flight

दरअसल देहरादून एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल जारी किया गया है। समर शेड्यूल में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन शुरू हो जाता है। इसे ध्यान में रखकर इंडिगो इस नए रूट पर पहली बार अपनी फ्लाइट शुरू कर रही है। अब आगे हम आपको फ्लाइट टाइमिंग और किराए के बारे में बता रहे हैं।

Dehradun to Navi Mumbai flight fare

सबसे पहले बात करते हैं किराए की… अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने आज के लिए प्रति व्यक्ति किराया 10,939 रुपये तय किया है। ये किराया एक तरफ के लिए है। एक महीने बाद यानी 29 अप्रैल को इसका किराया 9,327 होगा। हालांकि किराया कम या ज्यादा भी हो सकता है। आगे जानिए टाइमिंग

Dehradun to Navi Mumbai flight timing

मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम 5.35 बजे इंडिगो की फ्लाइट नवी मुंबई से पैसेंजर्स को लेकर देहरादून पहुंचेगी। इसके अलावा देहरादून से ये फ्लाइट शाम 6.10 बजे देहरादून से नवी मुंबई के लिए उड़ान भरेगी। कुल मिलाकर आज से देहरादून एयरपोर्ट एक नए शहर से जुड़ जाएगा। विमान 186 सीटर होगा और 2 घंटे 25 मिनट में दूरी तय होगी।