इजराइल से आई महिला पर्यटक को अल्मोड़ा बाजार में शौचालय नहीं मिला, जिससे वह परेशान हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पर्यटन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Israeli Tourist Struggles in Almora Due to Lack of Public Toilets
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पर्यटन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इजराइल से घूमने आई एक महिला पर्यटक को बाजार में शौचालय नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Israeli Tourist Struggles in Almora Due to Lack of Public Toilets
जानकारी के अनुसार, महिला पर्यटक अल्मोड़ा के मुख्य बाजार में घूम रही थी, तभी उसे शौचालय की आवश्यकता महसूस हुई। लेकिन काफी देर तक खोजने के बावजूद उसे कोई सार्वजनिक शौचालय नहीं मिला। इस दौरान वह लोगों से मदद मांगती नज़र आई, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला को असहज और परेशान हालत में देखा जा सकता है।आगे पढ़िए...
वायरल वीडियो में महिला पर्यटक कह रही है कि मैं इज़राइल से आई हूँ। मैं इस बाजार में दूसरी बार आई हूँ और यहां पर कोई भी साफ़ पब्लिक शौचालय नहीं है और न ही कोई हमें वाशरूम यूज करने दे रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आप लोग चाहते हैं कि यहां पर और अधिक पर्यटक आएं तो आपको शौचालय जैसी जरुरी व्यवस्थाओं पर ध्यान देना होगा।
पर्यटन व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद अल्मोड़ा की बुनियादी सुविधाओं, खासकर सार्वजनिक शौचालयों की कमी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाओं का अभाव न सिर्फ उनकी यात्रा को प्रभावित करता है, बल्कि प्रदेश की छवि पर भी असर डालता है।
प्रशासन से सुधार की मांग
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन स्थलों पर साफ-सुथरे और पर्याप्त संख्या में शौचालय उपलब्ध कराए जाएं। ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं नकारात्मक संदेश देती हैं, जो भविष्य में पर्यटन पर असर डाल सकती हैं।