Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: गढ़वाल की होनहार बेटी सभ्या नेगी का उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ। सभ्या ने अपनी इस उपलब्धि से अपने परिजनों सहित पूरे जिले का मान बढ़ाया है।फाइनल में तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने वाली सभ्या का अपने गांव में भव्य स्वागत हुआ।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के बच्छणस्यूं पट्टी स्थित मर्गांव (पणधारा) की होनहार क्रिकेटर सभ्या नेगी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से बड़ा मुकाम हासिल किया है। उनका चयन उत्तराखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव पहुंचने पर सभ्या नेगी का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊं और फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।