सल्ट में नरभक्षी बाघ का खौफ, खीम सिंह को जंगल में घसीट ले गया..सिर-पांव के अलावा पूरा शरीर खा गया

जनपद अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ ने 60 वर्षीय ग्रामीण को मार डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और वन विभाग अलर्ट हो गया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Almora tiger attack: Tiger Kills 60-Year-Old Man Near Corbett Tiger Reserve in Almora
Image: Tiger Kills 60-Year-Old Man Near Corbett Tiger Reserve in Almora

अल्मोड़ा: जनपद Almora जिले के सल्ट क्षेत्र में बाघ के हमले से दहशत फैल गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तड़म गांव में एक बाघ ने 60 वर्षीय खीम सिंह रावत को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है।

Tiger Kills 60-Year-Old Man Near Corbett Tiger Reserve in Almora

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र के निवासी खीम सिंह रावत रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे जंगल में लकड़ियां और घास लेने गए थे। आमतौर पर वह 10 बजे तक घर लौट आते थे, लेकिन इस बार जब वह समय पर वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता होने लगी। जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में खून के निशान और घसीटे जाने के सबूत मिले। उसी दिशा में आगे बढ़ने पर बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। बाघ ने खीम सिंह के सिर-पांव के अलावा शरीर के अधिकांश हिस्से को खा लिया था। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और लोगों में डर का माहौल बन गया है।आगे पढ़िए...

वन विभाग और प्रशासन मौके पर

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी Ganga Sharan और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, डीएफओ Deepak Singh ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने की बात कही है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।