Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा के बग्गा चौवन गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बाघ ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, 71 वर्षीय Gopli Devi सुबह गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में जानवरों को चराने गई थीं। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद बाघ महिला के शव को करीब 30 मीटर तक घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। यह देख अन्य महिलाओं में चीख-पुकार मच गई और वे किसी तरह वहां से भागकर गांव पहुंचीं।आगे पढ़िए..
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी Rajendra Singh Manral के अनुसार टीम ने चार राउंड हवाई फायरिंग की, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग ने बाघ के लार और बालों के सैंपल लेकर जांच के लिए Dehradun स्थित लैब भेज दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भय का माहौल है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है।