Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के 5 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ होगी बर्फबारी

Uttarakhand Weather Update: 6 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। सावधान रहें। जानिए आज के मौसम समाचार
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 02 April
Image: Uttarakhand Weather Update 02 April

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलाव की ओर है। राज्य मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 02 April

अगले 4 दिनों तक प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा, ये जानने के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें। आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए हैं, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली चमक सकती है। झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। आगे पढ़िए

Uttarakhand Weather News 02 April

6 अप्रैल तक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद के कई स्थानों में बारिश हो सकती है, हालांकि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 7 अप्रैल को भी पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग द्वारा गर्जन के दौरान बिजली का संचालन करने वाली सभी चीजों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान पशुओं को खुले में न बांधें। सुरक्षित जगहों पर रहें। चारधाम यात्रियों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Update पढ़ते रहें।