Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में 3 से 8 अप्रैल तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand weather Update from 3 to 8 April
देहरादून: Uttarakhand में मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 अप्रैल से 8 अप्रैल तक के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।
Uttarakhand weather Update from 3 to 8 April
मौसम विभाग के अनुसार 3 अप्रैल को राज्य के 13 में से 12 जिलों में बारिश होगी। Dehradun, Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं Haridwar सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जाएगी, जबकि Udham Singh Nagar में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग ने 4 अप्रैल को Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी इस दिन बारिश के आसार हैं। वहीं 5 अप्रैल को पूरे Uttarakhand में मौसम सक्रिय रहेगा। सभी जिलों में कहीं न कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी। पहाड़ी क्षेत्रों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होगी।आगे पढ़िए..
6 अप्रैल को भी राज्य में बारिश जारी रहेगी। Uttarkashi, Rudraprayag, Chamoli, Bageshwar और Pithoragarh में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश दर्ज की जाएगी। 7 अप्रैल को पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी होने की संभावना है। इस दिन भी मौसम खराब बना रहेगा और कई स्थानों पर बारिश जारी रहेगी। 8 अप्रैल को भी पूरे Uttarakhand में बारिश होगी। पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
तापमान में होगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 से 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी।