Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पहाड़ों में गुलदारों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। इस वजह से जगह-जगह गुलदार के हमले की खबरें सामने आ रही हैं।
ताजा खबर पौड़ी गढ़वाल के Chaubattakhal चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र से हैं। यहां तिमली ग्रामसभा के भतकोट गांव में गुलदार का कहर देखने को मिला। गुलदार ने 4 साल की मासूम बच्ची को निवाला बना दिया। पूरी घटना बीती रात करीब नौ बजे की है। भतकोट गांव के रहने वाले हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। आगे पढ़िए...
इसी बीच मौके पर गुलदार घात लगाकर बैठा था। देखते ही देखते गुलदार दृष्टि पर झपट पड़ा। इसके बाद उसे जबड़े में दबोचकर आंगन के नीचे ले गया। इस बीच परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों की आवाज सुनकर गांव वाले घरों से बाहर निकले और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक ढूंढने के बाद दृष्टि का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। गांव वालों ने वन विभाग पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। गांव वालों का कहना है कि Pauri Garhwal के Chaubattakhal गुलदार के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई प्रयास नहीं होते।