रुद्रपुर में गैस की किल्लत के बीच Gas Black Marketing का मामला सामने आया है, जिसमें 300 रुपये प्रति किलो गैस बेचने का दावा किया जा रहा है। वायरल ऑडियो के बाद प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं..
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Viral Audio Exposes Gas Black Marketing in Rudrapur
रुद्रपुर: उत्तराखंड के Rudrapur में गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वायरल ऑडियो ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है, जिसमें गैस को 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेचने की बात सामने आई है।
Viral Audio Exposes Gas Black Marketing in Rudrapur
दरअसल, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है, जहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों तक एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है। अधिकारियों ने एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि वे घर-घर जाकर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके बावजूद आम लोगों को राहत नहीं मिल रही और किल्लत की स्थिति बनी हुई है।
वायरल ऑडियो से खुला कालाबाजारी का खेल
शनिवार को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर 300 रुपये प्रति किलो की दर से गैस बेचने की बात की जा रही है। इस ऑडियो के सामने आने के बाद यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि कुछ लोग इस संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी में जुटे हुए हैं।आगे पढ़िए..
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो
कॉलर: हेलो, मैं पहाड़गंज से बोल रहा हूं।
रिसीवर: हां, बताइए।
कॉलर: मिस्त्री साहब, कुछ गैस सिलेंडर चाहिए थे।
रिसीवर: मेरे पास सिलेंडर उपलब्ध नहीं है।
कॉलर: यार, डेढ़-दो महीने से बहुत परेशानी हो रही है।
रिसीवर: फिर इतने समय से खाना कैसे बना रहे हो?
कॉलर: चूल्हे पर काम चला रहा हूं।
रिसीवर: एक तरीका है—गैस मिलेगी, लेकिन करीब 300 रुपये प्रति किलो के हिसाब से। करीब 4 किलो गैस घर पर डिलीवर हो जाएगी। बस फोन पर सिलेंडर की जानकारी देनी होगी।
कॉलर: ठीक है, भारत वाला सिलेंडर है।
रिसीवर: अगर 300 रुपये किलो देने को तैयार हो, तो शाम तक गैस पहुंचा दी जाएगी।
कॉलर: सुबह हो या शाम, गैस पहुंचा देना, पैसे ले लेना।
रिसीवर: सिलेंडर नहीं मिलेगा, सिर्फ गैस मिलेगी—वो भी 4 किलो, 300 रुपये किलो के हिसाब से। हम कहीं से इंतजाम करेंगे।
कॉलर: ये 4 किलो गैस कितने दिन चलेगी?
रिसीवर: वो तुम्हारे इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
वायरल ऑडियो की जाँच के आदेश
यह ऑडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसके वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस के लिए यह एक गंभीर मामला बन गया है। जैसे ही यह रिकॉर्डिंग पुलिस तक पहुंची, Prashant Kumar ने जांच के आदेश दे दिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
रुद्रपुर में गैस की उपलब्धता को लेकर भले ही प्रशासन स्थिति सामान्य बता रहा हो, लेकिन जमीनी हालात और वायरल ऑडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सच्चाई सामने आती है और कालाबाजारी पर कब तक रोक लग पाती है।