नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक पलटे दो टेंपो ट्रैवलर.. 28 यात्री थे सवार

नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर दो टेंपो ट्रैवलर पलटने से बड़ा हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस जांच जारी है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Nainital-Kaladhungi road accident: Two tempo travellers overturned on Nainital-Kaladhungi road
Image: Two tempo travellers overturned on Nainital-Kaladhungi road

नैनीताल: Kaladhungi-Nainital मार्ग पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। प्रिया बैंड के पास दो टेंपो ट्रैवलर पलट गए, जिससे उनमें सवार पर्यटक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया।

Two tempo travellers overturned on Nainital-Kaladhungi road

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम यात्रियों से भरे दो टेम्पो ट्रेवलर गाजियाबाद के लिए लौट रहे थे। उसी दौरान Kladhungi-Nainital मार्ग पर आगे वाला टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गया, पहले वाहन के पलटने से ठीक पीछे चल रहा दूसरा टेंपो ट्रैवलर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस अचानक हुए दोहरे हादसे से मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। हादसे के समय दोनों वाहनों में कुल 28 पर्यटक सवार थे, जो Ghaziabad लौट रहे थे। दोनों दुर्घटनाओं में कुल 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कालाढूंगी पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।आगे पढ़िए..

गंभीर घायलों को हल्द्वानी रेफर

गंभीर रूप से घायल पर्यटकों को बेहतर इलाज के लिए Haldwani के हायर सेंटर भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ब्रेक फेल होना माना जा रहा है। हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। वाहनों की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है ताकि दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाया जा सके।