PM Modi Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: PM Narendra Modi to Visit Uttarakhand on 14 April
देहरादून: PM Narendra Modi 14 अप्रैल को Uttarakhand के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने बताया कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को कई बड़ी विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
PM Narendra Modi to Visit Uttarakhand on 14 April
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा आध्यात्मिक और व्यक्तिगत लगाव है। उन्होंने कई बार राज्य के धार्मिक और सीमांत क्षेत्रों का दौरा किया है, जिससे उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। प्रधानमंत्री इससे पहले 9 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में देहरादून आए थे। उस दौरान Forest Research Institute परिसर में 8140 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया था।
कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार के दौरे में Dehradun-Delhi Elevated Expressway सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होने की संभावना है। यह परियोजनाएं राज्य के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगी। प्रधानमंत्री मोदी ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने उत्तराखंड के सीमांत गांवों का दौरा किया। उन्होंने Mana Village, Mukhwa और Adi Kailash जैसे स्थानों का भ्रमण कर इन क्षेत्रों को वैश्विक पहचान दिलाई।आगे पढ़िए..
लोगों में उत्साह, सरकार को बड़ी उम्मीदें
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रदेशवासियों में काफी उत्साह है। सरकार को उम्मीद है कि इस दौरे से राज्य के विकास को और गति मिलेगी और निवेश के नए अवसर खुलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के लिए विकास की नई दिशा तय कर सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि 14 अप्रैल को राज्य को कौन-कौन सी नई परियोजनाएं मिलती हैं।