Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: जिले के ध्याड़ी क्षेत्र निवासी ठेकेदार दलीप सिंह गैड़ा को डेढ़ साल पूर्व ठगी की रकम वापस मिलने पर उन्होंने पुलिस प्रशासन, साइबर सेल और न्यायालय का आभार व्यक्त किया है।
ठेकेदार दलीप सिंह गैड़ा ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को सीमेंट एजेंसी दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने उनसे पांच लाख बीस हजार रुपये ठग लिए थे। उन्होंने ठगी का एहसास होने पर दन्यां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस और साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित शरण शर्मा ऊर्फ अंकित चौधरी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया था।
साइबर ठगी का शिकार हुए दलीप सिंह गैड़ा ने बताया कि बीते दो अप्रैल को न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए अभियुक्त से पूरी रकम उन्हें दिला दी है। गैड़ा ने धनराशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन, साइबर सेल और न्यायालय का आभार जताया है। साइबर ठगी का शिकार हुए दलीप सिंह गैड़ा भाग्यशाली रहे कि उन्हें उनका पैसा वापस मिल गया, राज्य समीक्षा की पाठकों से भी अपील है कि साइबर फ्रॉड से सावधान रहें.. ठगी से सुरक्षित रहें। साइबर फ्रॉड होने पर साइबर सेल में तुरंत शिकायत दर्ज करायें।