Uttarakhand weather: आज देहरादून समेत 4 जिलों में गिरेंगे ओले, भारी बारिश-तेज आंधी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है। देहरादून समेत चार जिलों में ओलावृष्टि, अंधड़ और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 7 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 7 April 2026

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल गया है। जहां कुछ दिन पहले तक साफ मौसम और धूप देखने को मिल रही थी, वहीं अब प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छा गए हैं। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। मौसम के इस बदलाव का असर आम जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है।

Uttarakhand Weather Update 7 April 2026

राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम और ज्यादा सख्त नज़र आ रहा है। कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जबकि 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बादल दिनभर छाए रहने के साथ बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। सुबह के समय तेज धूप खिली रहती है, लेकिन दोपहर होते-होते बादल छा जाते हैं। शाम के समय तेज हवाएं चलने लगती हैं और कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। इस बदलते मौसम के कारण लोगों को गर्मी और ठंड दोनों का अहसास हो रहा है।

चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज मंगलवार ७ अप्रैल को प्रदेश के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और उत्तरकाशी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इन क्षेत्रों में बादल छाए रहने और मौसम खराब रहने के आसार हैं।
मौसम के इस बदलाव का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। देहरादून में अधिकतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है, जिससे ठंडक बढ़ गई है।

तापमान की स्थिति

बीते सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 29.8°C और न्यूनतम तापमान 16.3°C दर्ज किया गया। उधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 32.4°C और न्यूनतम तापमान 13.6°C रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.1°C और न्यूनतम तापमान 5.7°C, जबकि नई टिहरी में अधिकतम तापमान 15.5°C और न्यूनतम तापमान 6.0°C रिकॉर्ड किया गया।