Uttarakhand: उत्तराखंड में बंटवारे को लेकर बवाल, ईंट-पत्थरों से एक-दूसरे पर वार; सनसनीखेज वीडियो वायरल

Haridwar News: हरिद्वार के इब्राहिमपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल, वीडियो वायरल।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Haridwar village clash: Haridwar Land Dispute Turns Violent
Image: Haridwar Land Dispute Turns Violent

हरिद्वार: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में जमीन विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।

Haridwar Land Dispute Turns Violent, Several Injured

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के रियासत पुत्र लियाकत और शोकित पुत्र खां मोहम्मद के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी हुई, लेकिन यह धीरे-धीरे बढ़ती गई और देखते ही देखते स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। आरोप है कि शोकित ने अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए गांव के ही कुछ लोगों को बुला लिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

लाठी-डंडों से खूनी संघर्ष

विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। गुस्से में आकर लोगों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हिंसक रूप ले चुका था। इस झड़प में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी घायलों का भी इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार गंभीर घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आगे पढ़िए

वायरल वीडियो से मची सनसनी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के कई लोग अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस लगातार दबिश दे रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इब्राहिमपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस सतर्क है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग भी इस घटना से सहमे हुए हैं।