Uttarakhand Weather: आज इन 5 जिलों में बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather: IMD के अनुसार उत्तराखंड में 5 सीमांत जिलों में हल्की बारिश और 3800 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना है। निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 10 April 2026
Image: Uttarakhand Weather Update 10 April 2026

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के बाद अब मौसम ने राहत दी है। मार्च में उग्र मौसम के बाद अप्रैल में बड़ा बदलाव आया है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ गया है, जिससे आज से मौसम सामान्य होने की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 10 April 2026

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार 10 अप्रैल शुक्रवार को उत्तराखंड के पांच सीमांत जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़—में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिल सकती है। पहाड़ों में बर्फबारी का दायरा अब सीमित होकर 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई तक पहुंच गया है। यानी आज केवल ऊंचे इलाकों में ही हल्की बर्फबारी देखने को मिलेगी। इससे पहले यह सीमा लगभग 3000 मीटर थी, जो अब ऊपर खिसक गई है। आगे पढ़िए

इन जिलों में साफ और सुहाना मौसम

राज्य के अन्य जिलों—देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा—में मौसम पूरी तरह साफ और सुहाना रहने वाला है। दिनभर धूप खिली रहेगी, हालांकि पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं गर्माहट को कम कर सकती हैं। इन मैदानी इलाकों में दिन के समय आसमान साफ रहेगा, लेकिन शाम होते-होते हल्के बादल छाने की संभावना है। इससे मौसम में हल्की ठंडक बढ़ सकती है और वातावरण में बदलाव महसूस होगा।

11 अप्रैल का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल शनिवार को भी मौसम का यही पैटर्न बना रहेगा। सीमांत जिलों में हल्की बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी रह सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा।