देहरादून में उर्मिला सनावर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और छवि खराब करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरती गौड़ ने नंबर लीक कर धमकियां दिलाने का आरोप लगाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: FIR Filed Against Urmila Sanawar in Dehradun
देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आई उर्मिला सनावर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके खिलाफ देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई आरती गौड़ की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
FIR Filed Against Urmila Sanawar in Dehradun
मोथरोवाला चौक निवासी आरती गौड़ का आरोप है कि सहारनपुर के गोविंद नगर की रहने वाली उर्मिला सनावर फेसबुक के माध्यम से लगातार उनके खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उर्मिला ने उनका मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उन्हें अज्ञात लोगों से लगातार फोन कॉल और धमकियां मिल रही हैं।
बढ़ी डर और असुरक्षा की भावना
आरती गौड़ के अनुसार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है। यहां तक कि उनके घर पर बुलडोजर चलाने जैसी बातें भी कही जा रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचा है और उनके मन में भय और असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। इस मामले में एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगे पढ़िए
कौन हैं उर्मिला सनावर?
उर्मिला सनावर खुद को बीजेपी के निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी बताती हैं। वह उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी और सुरेश राठौर की कथित बातचीत का एक ऑडियो जारी किया था, जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कई बातें सामने आई थीं। इस घटना के बाद उत्तराखंड की राजनीति में काफी हलचल मच गई थी।
पुराने आरोप और विवाद
उर्मिला सनावर द्वारा जारी ऑडियो में यह दावा किया गया था कि आरती गौड़ ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्या के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलवाया था। हालांकि, आरती गौड़ ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद मामले की जांच की मांग की थी और बीजेपी की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था। फिलहाल अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। इसी बीच उर्मिला सनावर से जुड़े इस नए मामले ने एक बार फिर पूरे विवाद को सुर्खियों में ला दिया है। पुलिस की जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।