Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक परिवार की जिंदगी की लड़ाई है। आपकी छोटी सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है और दो मासूम बच्चों का भविष्य संवार सकती है। केदारघाटी के ग्राम जामू (फाटा) की एक महिला कैंसर से जूझ रही हैं और Jolly Grant Hospital में भर्ती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और इलाज के लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपये की आवश्यकता बताई गई है।
महिला के घर में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि परिवार में कोई स्थायी कमाने वाला नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, आयुष्मान योजना के अतिरिक्त भी इलाज में 5 लाख रुपये से अधिक खर्च आने की संभावना है, जो परिवार के लिए जुटा पाना बेहद मुश्किल है। आगे पढ़िए..
परिवार ने लोगों से अपील की है कि जो भी संभव हो, आर्थिक सहायता करें। आपकी छोटी सी मदद भी इस परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है। इस समय महिला का भाई ही अस्पताल में रहकर इलाज की व्यवस्था कर रहा है। जरूरतमंद परिवार ने मदद के लिए संपर्क नंबर भी साझा किया है, ताकि इच्छुक लोग सीधे सहायता कर सकें। महिला के भाई का मोबाइल नंबर 8171112270 है।