Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: हाल ही में देहरादून में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान से जुड़ा था।
उसे पाकिस्तानी हैंडलर ने देहरादून की रेकी करने के लिए कहा था। उसे ऑर्डर दिया गया था कि देहरादून के संवेदनशील इलाकों की रेकी करे। संदिग्ध जो भी जानकारियां जुटा रहा था, उन्हें पाकिस्तान में बैठे अपने आका तक पहुंचा रहा था। इससे पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। इसके अलावा भारत की खुफिया एजेंसियां भी इसे लेकर सतर्क हो गई हैं। आज देशभर से खुफिया एजेंसियां देहरादून पहुंचीं और संदिग्ध से पूछताछ की। संदिग्ध का नाम विकास कश्यप बताया गया है। आगे पढ़िए
उत्तराखंड एसटीएफ ने संदिग्ध को गिरफ्तार किया था और अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है। पकड़े गए संदिग्ध से हर एंगल से पूछताछ हो रही है। अब तक ये जानकारी भी सामने आई है कि संदिग्ध को सोशल मीडिया के जरिए बरगलाया गया है। पूछताछ में ये भी जानकारी हाथ लगी है कि विकास पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का फैन था। वो मूसेवाला की हत्या से नाराज था और इसका बदला लेना चाहता था। जांच में सामने आया है कि उसने देहरादून के कई इलाकों की रेकी कर ली थी। इसके बाद उन जगहों की फोटो और वीडियो उसने पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर को भेजी थीं। एजेंसियां विकास से लगातार पूछताछ कर रही हैं।