PM Modi Uttarakhand visit: 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। टोल प्लाजा रहेगा फ्री।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: PM Narendra Modi to Visit Uttarakhand on April 14
देहरादून: PM Narendra Modi 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उनके दौरे को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहे हैं।
PM Narendra Modi to Visit Uttarakhand on April 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे के दौरान बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाएगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा फ्री
भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। Lachhiwala Toll Plaza को सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक पूरी तरह फ्री रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी वाहन से फास्टैग या नकद टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम किए हैं। सीमावर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को ध्यान में रखते हुए विशेष योजना बनाई गई है, ताकि शहर में जाम न लगे। आगे पढ़िए
जिलाधिकारी का बड़ा फैसला
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत आदेश जारी करते हुए टोल को अस्थायी रूप से फ्री करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना है।
हजारों करोड़ की परियोजनाएं
प्रधानमंत्री इस दौरे में कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें 1000 मेगावाट का टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं से राज्य के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे Dat Kali Temple में पूजा-अर्चना भी करेंगे।