Delhi Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कारों के लिए 100 किमी/घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी/घंटा स्पीड लिमिट तय। ANPR कैमरों से होगी चालान कार्रवाई। जानें पूरी गाइडलाइन।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Speed Limits Announced for Delhi-Dehradun Expressway
देहरादून: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के संचालन के साथ ही परिवहन विभाग ने वाहनों की गति सीमा तय कर दी है। इस एक्सप्रेसवे के खुलने से सफर पहले की तुलना में तेज और आरामदायक होगा, लेकिन इसके साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त नियम भी लागू किए गए हैं।
Speed Limits Announced for Delhi-Dehradun Expressway
नए नियमों के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर कारों की अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तय की गई है, जबकि बड़े और भारी वाहनों के लिए यह सीमा 80 किमी प्रति घंटा रखी गई है। निर्धारित सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने पर चालान किया जाएगा। वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए एक्सप्रेसवे पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे तेज रफ्तार वाहनों की पहचान कर स्वतः ई-चालान जारी करेंगे, जिससे नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।
परिवहन विभाग की सुरक्षा गाइडलाइन
सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक्सप्रेसवे पर चलने से पहले एंट्री और एग्जिट प्वाइंट तय करना जरूरी है। रास्ते में कहीं भी वाहन रोकना या मोड़ना पूरी तरह प्रतिबंधित है। भारी वाहनों को बाईं लेन में और सामान्य वाहनों को बीच वाली लेन में चलना होगा, जबकि ओवरटेक करने के लिए दाईं लेन का उपयोग करना अनिवार्य है। आपात स्थिति में वाहन को सड़क के किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर पेट्रोलिंग टीम या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए। देहरादून में प्रवेश के दौरान आशारोड़ी क्षेत्र में तीव्र ढाल होने के कारण वाहन धीरे चलाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें और वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहें।
ड्राइविंग के दौरान रखें ये ध्यान
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और शराब पीकर ड्राइविंग बिल्कुल न करें। यदि किसी दुर्घटना की स्थिति सामने आती है, तो नेक राहगीर बनकर घायलों की मदद करना भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
सुरक्षित सफर ही असली मंजिल
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जहां तेज रफ्तार यात्रा का नया विकल्प देगा, वहीं यह जरूरी है कि सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें। सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग ही इस आधुनिक एक्सप्रेसवे का सही उपयोग सुनिश्चित करेगी।