सीडीएस जनरल Anil Chauhan का Srinagar Garhwal और उनके पैतृक गांव गवाणा का दौरा भावनात्मक और ऐतिहासिक रहा, जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: CDS General Anil Chauhan Visits Native Village in Garhwal
श्रीनगर गढ़वाल: देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ Anil Chauhan का शुक्रवार को Srinagar Garhwal दौरा भावनाओं, गर्व और उत्साह से भरा रहा। चौरास हेलीपैड पर पहुंचते ही स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया।
CDS General Anil Chauhan Visits Native Village in Garhwal
चौरास हेलीपैड हेलीपैड से रवाना होकर जब जनरल चौहान अपने पैतृक गांव गवाणा (पौड़ी गढ़वाल) पहुंचे, तो ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और लोग अपने क्षेत्र के इस गौरवशाली बेटे की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। गांव पहुंचने के बाद Anil Chauhan ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने देश की सेवा में उनके योगदान पर गर्व जताया। वहीं, जनरल चौहान ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपने गांव और क्षेत्र के प्रति गहरा जुड़ाव साझा किया और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आगे पढ़िए..
राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना
गवाणा पहुंचने से पहले उन्होंने Rajrajeshwari Temple Devalgarh में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और देश की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरे के दौरान जनरल चौहान अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी गांव पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, उनके परिवार में तीन दिन बाद भतीजी का विवाह समारोह आयोजित होना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे गांव आए हैं। उन्होंने भतीजी को आशीर्वाद देते हुए उपहार भी भेंट किया।
CDS बनने के बाद पहला गांव दौरा
सितंबर 2022 में देश के दूसरे CDS बनने के बाद यह उनका अपने पैतृक गांव का पहला दौरा है। इसे लेकर गांववासियों में लंबे समय से उत्सुकता थी। उनके आगमन को ग्रामीणों ने ऐतिहासिक और गर्व का क्षण बताया।