Uttarakhand: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दौड़ेंगी 16 लग्जरी बस, 3 घंटे में सफर पूरा; किराया भी बेहद कम

Delhi-Dehradun bus fare: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद उत्तराखंड रोडवेज ने बस किराए में भारी कटौती की है। अब यात्री कम समय और कम खर्च में सफर कर सकेंगे।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Delhi-Dehradun bus fare: Dehradun to Delhi Bus Fares Reduced on Expressway Route
Image: Dehradun to Delhi Bus Fares Reduced on Expressway Route

देहरादून: राजधानी देहरादून से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नए बने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के शुरू होने से अब सफर न केवल तेज हो गया है, बल्कि किराए में भी कमी की गई है। इससे आम यात्रियों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

Dehradun to Delhi Bus Fares Reduced on Expressway Route

गौरतलब हो कि बीते 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था। इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही उत्तराखंड रोडवेज ने भी अपनी बस सेवाओं को इस नए रूट पर संचालित करना शुरू कर दिया है।

16 बसों से शुरुआत, बढ़ेगा बेड़ा

पहले चरण में उत्तराखंड रोडवेज ने इस रूट पर 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण (ऑर्डिनरी) बसें शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते जल्द ही 5 और वोल्वो बसें इस रूट पर चलाई जाएंगी। इसके बाद कुल वोल्वो बसों की संख्या 13 हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे के जरिए अब देहरादून से दिल्ली का सफर महज 3 घंटे में पूरा हो रहा है, जो पहले 6 घंटे या उससे अधिक समय लेता था। इससे यात्रियों को लंबी यात्रा की थकान से भी राहत मिली है। आगे पढ़िए..

बस किराए में भारी कटौती

एक्सप्रेसवे से संचालन शुरू होने के बाद बसों के किराए में भी कमी की गई है:-
वोल्वो बस: ₹945 से घटाकर ₹709
एसी बस: ₹709 से घटाकर ₹557
ऑर्डिनरी बस: ₹420 से घटाकर ₹355
इस कटौती से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी

ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, यात्रियों की मांग को देखते हुए बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर ऑर्डिनरी बसों का विस्तार भी जल्द किया जाएगा। वर्तमान में सुबह और शाम के समय अधिक बसें चलाई जा रही हैं ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।